ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

राज्य में फिर से बालू का संकट पैदा होगा, सरकार का अलर्ट मैसेज.. अगले महीने रुकेगा खनन

राज्य में फिर से बालू का संकट पैदा होगा, सरकार का अलर्ट मैसेज.. अगले महीने रुकेगा खनन

30-Nov-2022 07:41 AM

PATNA : बिहार में अगले महीने एक बार फिर से बालू का संकट पैदा होने जा रहा है। बिहार में बालू का खनन अगले महीने 25 दिसंबर के बाद नहीं होगा। बालू खनन पर रोक हाईकोर्ट के अंतरिम फैसले के तहत लगाई जा रही है और इसे लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट मैसेज जारी किया है। अलर्ट मैसेज प्राइवेट बिल्डर्स और आम लोगों के लिए नहीं है बल्कि सरकार ने अपने अलग-अलग विभागों को संदेश भेजा है कि अगले महीने बालू खनन का काम बिहार में बंद हो जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को अलर्ट किया गया है। 


खनन विभाग का अलर्ट

बिहार में 26 दिसंबर के बाद बालू खनन पर रोक से जुड़ी जानकारी राज्य के खान एवं भूतत्व विभाग की तरफ से दी गई है। विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर के मुताबिक सभी विभागों को यह सूचना दे दी गई है। विभाग की तरफ से दी गई सूचना में कहा गया है कि हाईकोर्ट में सिविल अपील की सुनवाई 26 सितंबर को हुई कि इसमें जो अंतरिम आदेश जारी किया गया था उसके मुताबिक 25 दिसंबर तक की बालू के खनन की अनुमति दी गई थी। बालू खनन में आने वाली परेशानियों को देखते हुए अपर मुख्य सचिव ने विभागों को जरूरत के मुताबिक बालू स्टॉक कर लेने का सुझाव दिया है, ताकि सरकारी निर्माण कार्य प्रभावित ना हो। बिहार में तीन महीने तक बालू खनन का काम था और पिछले महीने ही यह शुरू हो पाया था लेकिन अब एक बार फिर से बालू खनन पर रोक रहेगी। 


हाईकोर्ट के फैसले के कारण रोक

आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को बिना देरी के पूरा कराने और साथ ही साथ पर्यावरण स्वीकृति लेने का आदेश दिया गया था। अंतरिम व्यवस्था के तहत हाईकोर्ट में बिहार राज्य खनन निगम को तीन महीने के लिए राज्य में बालू खनन की अनुमति दी थी, जिसकी समय सीमा 25 दिसंबर को खत्म हो रही है। बिहार में फिलहाल बालू घाटों की नीलामी हो रही है और जल्द ही या प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन दोबारा खनन की प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय लगेगा। हाईकोर्ट ने नीलामी से पहले एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी से पर्यावरण स्वीकृति को भी अनिवार्य किया था।