ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है

बिहार में एक बार फिर रद्द हुई प्रधान शिक्षक की परीक्षा, नियमावली बनी मुख्य वजह

बिहार में एक बार फिर रद्द हुई प्रधान शिक्षक की परीक्षा, नियमावली बनी मुख्य वजह

16-Dec-2022 07:14 PM

PATNA: बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा  को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। यह लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन आयोग ने पत्र जारी कर इसपर रोक लगा दिया है। आयोग के तरफ से जारी पत्र में यह बात कही गई है कि, विज्ञापन संख्या - 04/2022 शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक - 22.12.2022 (गुरूवार) को आयोजित की जाने वाली लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है।


बता दें कि, यह प्रतियोगिता परीक्षा राज्य में 13 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाने वाली थी। यह लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ सवालों का जवाब देना होता है। इसको लेकर गुरुवार को पटना उच्च न्यायालय में निमायवली पर सवाल उठाया गया था। इसमें कहा गया था कि, जिस नियम के आधार पर राज्य में 40 हजार 506 पदों पर बहाली हो रही है वह उचित नहीं है। इसमें नया नियम बनाना चाहिए और उसी आधार पर बहाली होनी चाहिए। इसके बाद अब आयोग ने यह परीक्षा रद्द कर दिया है।


गौरतलब हो कि, इससे पहले भी बीपीएससी ने प्रधानाध्यापकों के कुल 6421 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी लेकिन परीक्षा में मात्र 421 शिक्षक ही प्रतियोगी परीक्षा पास कर सके। इसके बाद  6000 पद खाली रह गए और इनको भरने के लिए यह नियुक्ति निकाली गई है। बीपीएससी ने अपने स्तर से दुसरी बार यह परीक्षा आयोजित करवा रही है। इससे पहले इसी साल एक ओर परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। जिसका परिणाम अगस्त के महीने में जारी किया गया था।