ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बिहार में डोमिसाइल नीति लागू नहीं करेगी नीतीश सरकार, विधानसभा में तेजस्वी ने सौ फीसदी डोमिसाइल आरक्षण की मांग की

बिहार में डोमिसाइल नीति लागू नहीं करेगी नीतीश सरकार, विधानसभा में तेजस्वी ने सौ फीसदी डोमिसाइल आरक्षण की मांग की

28-Feb-2020 12:22 PM

PATNA : बिहार में नीतीश सरकार डोमिसाइल नीति को लागू नहीं करेगी। बिहार विधानसभा में आज सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्थिति में डोमिसाइल नीति के तहत आरक्षण का दायरा बढ़ाकर सौ फीसदी नहीं किया जाएगा। दरअसल विधानसभा में आरजेडी विधायक भोला यादव के ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए सरकार ने यह जानकारी दी है। 


विपक्षी सदस्यों के ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए सरकार की तरफ से मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में 60 फ़ीसदी आरक्षण का दायरा स्थानीय उम्मीदवारों के लिए पहले से है और इसे और ज्यादा बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. सरकार के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. यादव ने कहा कि झारखंड पड़ोसी राज्य होने के बावजूद डोमिसाइल नीति को लागू कर चुका है बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं मिल रही है ऐसे में राज्य के अंदर डोमिसाइल नीति लागू करते हुए 100 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। 


तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को सरकार ने विधानसभा में अस्वीकार कर दिया. मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं को बड़ी तादाद में अन्य राज्यों के अंदर नौकरियां मिलती हैं वह शिक्षण संस्थानों में पढ़ने भी जाते हैं नागरिकता का मसला देश का मामला है और ऐसे में डोमिसाइल नीति लागू करने से बिहार के युवाओं को ही नुकसान पहुंचेगा