ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / बिहार में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां फिर से रद्द, अब 30 जून...

बिहार में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां फिर से रद्द, अब 30 जून तक नहीं मिलेगा अवकाश

01-Jun-2020 06:54 PM

PATNA : बिहार में मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां एक बार फिर से रद्द कर दी गई है. सरकार ने 30 जून तक मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया है. 7 विभाग की तरफ से जारी नए आदेश में कहा गया है कि पिछले आदेश को विस्तारित करते हुए सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां आगामी 30 जून तक रद्द रहेंगी.


बिहार में कोरोना महामारी के कारण मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां पहले ही रद्द की गई थी और अब एक बार फिर से सभी स्थाई और संविदा पर कार्यरत कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निदेशक, प्रमुखों, प्राचार्य और अधीक्षकों से लेकर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों तक की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों संविदा नियोजित सहित स्वास्थ्य प्रशिक्षक, पारा मेडिकल स्टाफ, जीएनएम, एएनएम, शल्य कक्ष सहायक, लैब टेक्नीशियन और चतुर्थवर्गीय कर्मियों तक के अवकाश को रद्द कर दिया गया है.


इस दौरान सभी तरह की छुट्टियां रद्द रहेंगी. केवल मेटरनिटी लीव और स्टडी लीव की मंजूरी दी जाएगी. सरकार ने इसके पहले 31 मई तक मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द की थी और अब उसको फिर से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है.