NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-Feb-2024 04:15 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है हालांकि, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जमुई शहर के एक नामी गिरामी डॉक्टर से अपराधियों ने फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। मामला बीते 6 फरवरी का बताया जा रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया और आरोपी को धर दबोचा।
सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था और वैज्ञानिक अनुसंधान कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में गरही थाना क्षेत्र के चनरबर गांव से सिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। डॉक्टर से रंगदारी मांगने का यह मामला जिले में काफी चर्चा में है।