बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Mar-2024 12:58 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार का स्वास्थ्य महकमा अक्सर चर्चा में बना रहता है। कभी अस्पताल में संसाधनों की कमी तो कभी डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। अब मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने अजब कारनामा कर दिया है। हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे शख्स की डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी है।
दरअसल, पूरा मामला औराई प्रखंड का बताया जा रहा है। सीतामढ़ी के महीसौठा थाना क्षेत्र के बोखरा गांव निवासी पच्चू सहनी ने तीन महीना पहले औराई के साक्षी अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद जब उनकी समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई तो उन्होंने जांच कराई। जांच में जो बात सामने आई उससे हर कोई हैरान रह गया।
जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि डॉक्टर ने हर्निया के बजाय उनकी नसबंदी कर दी है। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने पूरे मामले में जांच का आदेश दे दिए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर फर्जी अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।