ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में धर्म परिवर्तन पर सियासी घमासान, मंत्री ने कहा - धर्मांतरण अपराध...

बिहार में धर्म परिवर्तन पर सियासी घमासान, मंत्री ने कहा - धर्मांतरण अपराध नहीं, भाजपा ने कहा - कुर्सी के लिए चुप है सरकार

30-Nov-2022 04:23 PM

PATNA : बिहार में पिछले दिनों राजधानी पटना से सटे इलाके पालीगंज से एक खबर निकल कर सामने आई थी कि वहां हिंदू जाती से आने वाले लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसके बाद अब इसको लेकर सत्तारूढ़ दल से सवाल किया गया तो इस विषय पर सभी का अलग -अलग राय था। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह थी कि इनलोगों में किसी ने भी इसे गलत नहीं ठहराया। हालांकि, कुछ पार्टी के नेता ने इस मामले में बोलने से कन्नी जरूर काटी।  वही, बिहार सरकार के एक मंत्री ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया। 


बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि, यह कोई अपराध तो नहीं हो रहा, इससे पहले भी ऐसा होता रहा है। यदि कोई संविधान में कानून हो और इसका उलंघन हो रहा हो तब कोई बड़ी बात हो। यह किसी और के लिए मुद्दा हो सकता है देश को बांटने के लिए। इसमें कोई ऐसा बात तो हैं  नहीं कि कोई उग्रवादि हमला हो गया हो और हमलोग चुप बेठे हुए हो। यह देश सेकुलर लोगों का देश है, इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है।  इसको बिना मतलब का तुल दिया जा रहा है। यहां हर किसी को अपने समझ के अनुसार धर्म को अपनाने कि छुट है।  इसलिए कोई यदि अपनी मर्जी के अपना धर्म बदलना चाहे तो इसमें कोई जुर्म नहीं है। वही, इस मामले में छुट्टी से वापस लौटे राजद के  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे मोदी का चुनावी एजेंडा करार दिया तो वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस मामले में कन्नी काटते दिखे। 


जबकि, इधर इस पुरे मामले में बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, धर्मांतरण को लेकर माननीय न्यायालय के द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यह  राष्ट्रहित में कतई उचित नहीं है। लोभ और भय से धर्मांतरण करना गलत है। यह नियमों के विरुद्ध है। इसको लेकर कई राज्यों में  बिल भी लाया है। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार में खुलकर लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए इस मामले में  बिहार सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। नीतीश कुमार को अपनी वोट और कुर्सी के कारण राष्ट्रहित को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  यदि वो ऐसा करते है तो फिर जनता उनको कभी भी माफ नहीं करेगी। इसकी सजा भुगतने के लिए उनको तैयार रहना होगा। 


इसके आलावा इस मामले में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा दिए गए बयानों को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, वो बुजुर्ग नेता है, इसके बाबजूद इन्हें बार-बार अपमानित होना पड़ता है। अपना पद को छोड़कर भागना पड़ता है। इस बार बड़ी मुश्किल से कुर्सी पर बैठे हैं, ऐसे में वह कोई न कोई स्टेटमेंट नहीं देंगे तो फिर वापस से अपमानित हो जाएंगे।