Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
16-Nov-2023 02:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों पर्व का मौसम शुरू हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार के लोगों के दिलों में धड़कन की तरह बसता है।महिलाएं बहुत पहले से ही छठ की तैयारी शुरू कर देती हैं। वहीं, दूसरे शहरों में बसने वाले लोग भी इस महापर्व के लिए अपने-अपने घरों पर जरूर पहुंचते हैं। इस पर्व की छठा विदेशों तक में देखने को मिलती है। ऐसे में अब इस महापर्व को लेकर बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान कर दिए गए हैं। लाठी, तलवार भाला, बरछी पर पाबंदी लगा दी गई है।
दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से सभी ज़िला पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखकर यह कहा गया है कि- इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि बिना लाइसेंस किसी भी तरह का कोई भुई जुलुस नहीं निकाला जाए। इसके साथ ही जुलूस में तेज लाउड स्पीकर नहीं बजाने के भी आदेश का पालन करवाया जाए। इसके साथ ही लाठी, तलवार भाला, बरछी पर पाबंदी लगा दी गई है।
इस आदेश में कहा गया है कि, अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी। उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी। बिहार सरकार में सभी जिला अधिकारी एसपी को इसे लेकर निर्देश जारी किया है। इसके साथ यदि किसी तरह की हिंसा होती है तो सबसे पहले इन्हीं लोगों से सलाह ली जाएगी।
उधर, सरकार का कहना है कि शोभा यात्रा और धार्मिक जुलूस के दौरान माइक्रोफोन, लाउडस्पीकर से काफी तेज आवाज होती है। धार्मिक नारे लगाने, डीजे बजाने, परम्परागत हथियारों के प्रदर्शन से साम्प्रदायिक तनाव फैलता है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है।