ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / क्राइम को लेकर मांझी और राबड़ी टकराए : राबड़ी बोलीं.. बिहार में खून...

क्राइम को लेकर मांझी और राबड़ी टकराए : राबड़ी बोलीं.. बिहार में खून की नदियां बह रहीं, मांझी ने 80 फीसदी घटनाओं के लिए RJD को बताया जिम्मेदार

18-Dec-2020 11:50 AM

PATNA : बिहार में बेकाबू क्राइम को लेकर राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार में अपराध को लेकर जहां एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बढ़ते हुए क्राइम के लिए आरजेडी को जिम्मेदार बता दिया है.

राबड़ी देवी ने कहां है कि मारकाट और दंगाई चरित्र वाली सत्ताधारी पार्टी की बदौलत बिहार में खून की नदियां बह रही है. अपराध के सहभागी मनोनीत और अनुकंपा वाले मुख्यमंत्री की जुबान को लकवा मार गया है. 16 वर्षों से अपराध छुपाने वाले चेहरे को जनता ने स्थान दिखा दिया, लेकिन जमीर बेच कर कुर्सी से चिपके हैं. 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में बढ़ते अपराध का ठीकरा आरजेडी के ऊपर पड़ा है जितन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता का दिखावा करने वाले आरजेडी और उनके सहयोगी दलों के नेता अगर अपने कार्यकर्ताओं और जेल में बंद नेताओं को समझा दें तो बिहार में 80 फ़ीसदी से ज्यादा अपराधिक घटनाएं यूं ही खत्म हो जाएंगी. मांझी के बयान का मतलब यह हुआ कि बिहार में 80 फ़ीसदी क्राइम की घटनाओं के पीछे विपक्षी दल के नेता और कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं.  मांझी के इस बयान के बाद क्राइम को लेकर नए सिरे से राजनीति गरमाने लगी है. राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी बिहार में अपराध को लेकर आमने-सामने हैं और शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद गरीबों को जमानत पर रिहा करने और कोरोना काल में स्कूल खोले जाने जैसी मांग कर चुके मांझी अब अपराध के मुद्दे पर सरकार के बचाव में उतर गए हैं.