बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
22-Mar-2020 11:19 AM
PATNA : कोरोना से जुड़ी तक की सबसे बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां बिहार में कोरोना केस पहले मरीज की मौत हुई है. पटना एम्स में कोरोना के पहले मरीज की मौत की पुष्टि कर दी गई है. मुंगेर के रहने वाले 38 साल के एक शख्स की मौत हुई है. एक अन्य शख्स के भी कोरोना से पीड़ित होने की बात सामने आ रही है. जिसका इलाज चल रहा है.
इसको भी पढ़ें:पटना समेत देश के 75 जिलों में लॉक डाउन की सिफारिश, कोरोना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
देखिए वीडियो :
एम्स के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सीएम सिंह ने बताया कि हमारे पास जो मरीज आया था. उसका नाम सैफ है. यह मरीज कतर से आया था. 20 तारीख को पटना एम्स में एडमिट हुआ था. उसको पहले से ही किडनी की बीमारी थी. पेशेंट डायलिसिस पर था. इसके साथ ही उसको कोई सिम्प्टम डेवलप हुआ. उसके सैंपल को जांच के लिए आरएमआरआई में भेजा गया था.
बिहार में दूसरे मरीज के कोरोना संक्रमित होने की खबर से लोगों में हड़कंप मच गई है. हालांकि दूसरे मरीज की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. देश में अब तक कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मरीजों की तादाद 334 पहुंच चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में अब तक 63 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं जबकि केरल में 52, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हुई है.सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.
कोरोना वायरस ने राजस्थान के नए इलाकों में भी अपना पांव पसार दिया है. जोधपुर में कोरोनावायरस के पहले पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है. एक मरीज में कोरोना के वायरस पाए जाने के बाद उसके पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमें जनता कर्फ्यू के लिए आगे भी तैयार रहना होगा. यूपी में कोरोना के अब तक 27 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 मरीज ठीक हो चुके हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...