ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला

टीकाकरण महाअभियान को लग सकता है झटका, केंद्र से मिलने वाली वैक्सीन की डोज कम हुई

24-Jun-2021 07:05 AM

PATNA : बिहार में शुरू किए गए टीकाकरण महाअभियान को झटका लग सकता है। 21 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। सरकार ने 6 महीने के अंदर 6 करोड़ों लोगों को टीका देने का टारगेट तय किया है लेकिन टीके की कमी के कारण इस महाअभियान पर संकट खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार से मिलने वाली डोज की संख्या कम हो गई है। बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से केवल 2 लाख 17 हजार डोज मिली। गुरुवार यानी आज अगर डोज नहीं मिली तो राज्य में टीकाकरण महाअभियान पर असर पड़ सकता है।


बिहार में टीकाकरण महाअभियान का लक्ष्य पाने के लिए हर दिन 3.30 लाख लोगों का टीका करना अनिवार्य है। बिहार में पिछले एक हफ्ते से हर दिन लगभग 3.7 एक लाख लोगों को टीका दिया जा रहा है। 16 से 22 जून के बीच 25 लाख 98 हजार 962 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है लेकिन अब अचानक से टीके की डोज की सप्लाई कम होने की वजह से इस महाअभियान को झटका लग सकता है। बिहार में बुधवार को टीकाकरण का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के ऊपर जा पहुंचा है।


बिहार में टीकाकरण महा लअभियान के ऊपर मंडरा रहे इस संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उम्मीद जताई है कि बिहार को केंद्र की तरफ से कोरोना वैक्सीन की नई खेप हर दिन मिलती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार में कोरोना वैक्सीन की नई खेप पहुंच रही है। ऐसे में टीकाकरण अभियान प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ से बड़ा संकट यह है कि आज अगर नई खेप नहीं मिली तो आगे टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लग जाएगा।