ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / कोरोना से RJD के पूर्व विधायक की मौत, इलाज के दौरान गई जान,...

कोरोना से RJD के पूर्व विधायक की मौत, इलाज के दौरान गई जान, पार्टी में शोक की लहर

27-Apr-2021 06:20 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. कोरोना की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. कई लोग जिंदगी की जंग हार जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पूर्णिया से सामने आ रही है. राजद के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह की मौत कोरोना से हो गई है. प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली है. विजय कुमार सिंह की मौत के बाद पार्टी में शोक की लहर है. 


मधेपुरा जिले की सिंघेश्वर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक रहे विजय कुमार सिंह की मौत कोरोना से हो गई है. विजय कुमार सिंह कोरोना से संक्रमित थे और इन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली. विजय कुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है.


news image


शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना अपूरणीय क्षति है. दिवंगत नेता विजय कुमार सिंह पार्टी के एक सक्रिय जुझारू नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई.  दो बार श्रीनगर पंचायत के मुखिया बनकर जनता की सेवा की. 


प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने आगे बताया कि जनता के बीच इनके बढ़ते पहचान को देखते हुए पार्टी ने विजय कुमार सिंह सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बनाया था. साल 2000 में विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. तब से उनकी पहचान पार्टी में प्रदेश स्तरीय नेताओं में होने लगी.