ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Patna High Court News: ‘दो वयस्कों के बीच सहमति से संबंध बलात्कार नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला

Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट ने कहा कि दो वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता। धारा 376 के तहत दर्ज मामला निराधार पाया गया।

Patna High Court News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि दो वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध को बलात्कार का अपराध नहीं माना जा सकता। 


न्यायाधीश सोनी श्रीवास्तव की एकलपीठ ने धारा 376 के तहत दर्ज मामले को निराधार करार दिया और भागलपुर के अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश को भी रद्द कर दिया। यह फैसला मोहम्मद सैफ अंसारी की ओर से दायर अर्जी पर सुनाया गया।


मामले में आरोप था कि अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर एक वर्ष तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, अभियुक्त का कहना था कि दोनों बालिग थे और संबंध पूरी तरह सहमति से बने थे। हाईकोर्ट ने कहा कि झूठा वादा और विवाह न हो पाना दो अलग बातें हैं। यदि परिस्थितियों के कारण विवाह नहीं हुआ, तो केवल इस आधार पर दुष्कर्म का अपराध नहीं बनता।


हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सहमति से बने संबंध विफल होने पर उसे आपराधिक रंग देना गैरकानूनी है। न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णयों का भी हवाला देते हुए कहा कि आपराधिक मुकदमा दर्ज करते समय निचली अदालतों को केवल औपचारिक रूप से काम नहीं करना चाहिए। यदि सबूतों का अभाव है तो आरोपी को बरी किया जाना चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता