ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य

बड़ी खबर: कोरोना से बिहार के एक औऱ आईएएस की मौत, पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा

बड़ी खबर: कोरोना से बिहार के एक औऱ आईएएस की मौत, पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा

11-May-2021 10:30 PM

PATNA : कहर बरपा रहे कोरोना ने बिहार के एक औऱ आई ए एस अधिकारी की जान ले ली है. पटना से ये बड़ी खबर आ रही है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती आईएएस की मौत हो गयी है. आज ही एक औऱ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की भी मौत कोरोना से हो गयी है.

मामले को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम आईएएस अधिकारी रामेश्वर पांडेय की मौत हो गयी है. रामेश्वर पांडेय बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे. वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी थे. 59 साल के रामेश्वर पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे औऱ प्रोन्नति पाकर आईएएस बने थे. 

इससे पहले मंगलवार की दिन में ही रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुंवर जंग बहादुर की भी मौत हो गयी. कुंवर जंग बहादुर अरवल के डीएम समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके थे. कोरोना से संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी.