ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में कोरोना से 36वीं मौत, दिल्ली से आए शख्स ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

12-Jun-2020 10:39 AM

By AJIT KUMAR

JAHANABAD : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. शुक्रवार को कोरोना से यह पहली मौत है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. जहानाबाद के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत आज इलाज के दौरान हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान गया के अस्पताल में दम तोड़ दिया. जहानाबाद के सिविल सर्जन ने कोरोना से जिले में दूसरी मौत की पुष्टि की है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 36 पहुंच गया है. 

बताया जा रहा है कि मृतक ओकरी ओपी के बनछिली गांव का है. कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव वापस लौटा था. जहां उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गया के अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहां,  शुक्रवार को इलाज के दौरान शख्स ने दम तोड़ दिया.

बिहार में अब तक 36 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया, दरभंगा और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर, जहानाबाद और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा,  नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.  



कोरोना के टूटे सारे रिकार्ड
गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य के कई जिलों से कुल 250 संक्रमित मरीज मिले. इससे पहले अब तक एक दिन में 243 मरीज मिलने का हाईएस्ट था. अनलॉक होने से पहले ही लॉकडाउन में 30 मई को सबसे ज्यादा 242 पॉजिटिव मामले सामने आये थे. यह रिकार्ड भी गुरूवार को टूट गया.