ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार में कोरोना के मिले 338 नए मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 182...

बिहार में कोरोना के मिले 338 नए मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 182 केसेज

05-Jul-2022 09:32 PM

PATNA: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। बात यदि बिहार की करे तो पिछले चौबीस घंटे के भीतर यहां भी आंकड़े बढ़े हैं। बिहार में कोरोना के कुल 338 नए मामले सामने आएं है। जो पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा है। पटना जिले में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पटना में कोरोना के 182 नये केसेज मिले हैं। पटना के बाद भागलपुर में 30 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 


अभी जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आई हैं उसके एक दिन पहले यानी सोमवार 4 जुलाई की यदि बात की जाए तो बिहार में उस दिन कुल 162 कोरोना के नए मामले मिले थे वही पटना में 59 केसेज थे। आज मंगलवार 5 जुलाई को बिहार में नये मामले 338 और पटना में 182 हो गये हैं। 


बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1269 हो गयी है। 24 घंटे में कुल 1 लाख 22 हजार 402 कोरोना सैम्पल की जांच हुई। जिसमें 338 केसेज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1269 हो गयी है। वही देश की राजधानी दिल्ली का हाल भी कुछ ठीक नहीं है। दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के कुल 615 नए मामले सामने आए हैं। वही कोरोना से दिल्ली में 3 लोगों की मौतें भी हो चुकी है।


दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2507 हो गयी है। बात दिल्ली की करे या बिहार की दोनों जगहों पर एक बार फिर से कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। लेकिन डर कर हम इससे मुकाबला नहीं कर सकते। इसके लिए जरूरी है कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन हम सब मिलकर करें। तभी कोरोना भागेगा और हम जीतेंगे।  


news image