जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
20-May-2021 08:35 AM
ARARIA: एक चोर को पकड़ने के लिए बिहार की पुलिस क्या कर सकती है. आपके जेहन में ढ़ेर सारे जवाब आ सकते हैं. लेकिन वो नहीं आ सकता, जिसे बिहार पुलिस ने अंजाम दिया. बिहार की अररिया पुलिस ने चार घंटे तक नाले की खुदाई की औऱ तब जाकर उस चोर को पकड़ा जो गिरफ्त में आने के बाद फरार हो गया था.
फरार हुआ चोर तो हलकान हुई पुलिस
दरअसल अररिया पुलिस ने शातिर बाइक चोर शहंशाह को गिरफ्तार किया था. बुधवार को उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही वह हथकडी खोलकर भाग निकला. पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन चोर भागने में तेज साबित हो रहा था. भागते भागते वह अररिया के बाबा जी की कुटिया के पास परमान नदी किनारे पहुंच गया. पुलिस चोर के पीछे दौड़ रही थी. तब चोर ने बचने के लिए अलग रास्ता तलाश लिया.
नाले में जा छिपा चोर
चोर शहंशाह उस बडे नाले में जा घुसा जिससे अररिया शहर का पानी परमान नदी में गिरता है. पुलिस को उसका पता नहीं चला. लेकिन आस पास टहल रहे कुछ लोगों ने चोर को नाले में घुसते हुए देख लिया था. उन्होंने चोर की तलाश कर रहे पुलिसकर्मियों को बताया कि शहंशाह नाले में जा छिपा है. पुलिस ने नाले के मुहाने से अंदर झांकने की कोशिश की लेकिन चोर नहीं दिखा.
तब तक अररिया के कई पुलिस अधिकारी वहां पहुंच चुके थे. डीएसपी पुष्कर कुमार, थानेदार सुनील कुमार समेत पुलिस की पूरी टीम नाले से चोर को निकालने का रास्ता तलाश रही थी. पहले दो चौकीदारों को नाले के अंदर घुसाया गया. लेकिन लगभग 100 मीटर तक नाले के अंदर जाने के बाद चौकादीर वापस लौट आये. उन्होंने कहा कि उनका दम घुट रहा था.
पुलिस ने की नाले की खुदाई
इसके बाद पुलिस ने दूसरा रास्ता निकाला. पहले तो नाले के मुहाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया. ताकि चोर निकले तो पकडा जाये फिर उपर से नाले की खुदाई शुरू कर दी गयी. उसके बाद पुलिस ने हर सौ मीटर पर नाले को खोदना शुरू कर दिया. कई जगह नाला खोदने के बाद चोर पकडा गया. पुलिस ने बताया कि शहंशाह शातिर बाइक चोर है. उसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का उद्भेदन हुआ है.