ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / कोरोना के बीच चुनावी माहौल बना रही BJP, डॉ संजय जायसवाल बोले.. बिहार...

कोरोना के बीच चुनावी माहौल बना रही BJP, डॉ संजय जायसवाल बोले.. बिहार में रिकवरी रेट सबसे बढ़िया

01-Jul-2020 11:49 AM

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बिहार में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. बावजूद इसके अब माहौल को चुनावी करने की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में चुनाव को लेकर लगातार वर्चुअल रैलियों का सिलसिला जारी रखा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने की घोषणा के बाद बीजेपी इसे भी बिहार में चुनावी कार्ड के तौर पर खेलने की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. 

जायसवाल ने कहा कि लाखों प्रवासी बिहारी मजदूर बिहार आए हैं. इनलोगों के सामने परेशानी उठानी पड़ रही है,लेकिन पीएम मोदी ने उनलोगों को राशन देने की घोषणा की है. क्योंकि प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलने में वक्त लगेगा. ऐसे में लोगों को बड़ी रहात मिलेगी. हम सभी बिहार बीजेपी के नेता अभार जता रहे हैं.

जायसवाल ने कहा कि बिहार में कोरोना संकट के बीच तेजी से रिकवरी हो रहा है. पीएम मोदी ने 32 जिलों को योजनाओं को रोजगार को लेकर चुना गया है. प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा. यह पीएम मोदी का यह बहुत बड़ा उपकार है.जायसवाल ने कहा कि बिहार के 5 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है. बिहार के लोग कही भी रहेंगे तो उनको दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि वन राशन वन कार्ड के तहत इसका फायदा मिलेगा. बिहार में चुनावी लाभ लेने के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ बिहार के लिए योजना नहीं है. यह पूरे भारत के गरीबों के लिए योजना है. 



पीएम मोदी ने किया था कल एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा था कि गरीबों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलेगा. गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब नवंबर महीने के आखिरी तक कर दिया जायेगा. यानि देश के 80 करोड को लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. सरकार द्वारा हर गरीब परिवार के हर सदस्य को हर महीने 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त दिया जायेगा. वहीं हर परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त दिया जायेगा. इस योजना में सरकार ने 90 हजार करोड रूपये और खर्च करने का फैसला लिया है. पिछले तीन महीने से सरकार मुफ्त अनाज दे रही है. कुल खर्च को जोड दिया जाये तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ रूपये खर्च करने का फैसला लिया है.