तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
26-Mar-2021 08:29 PM
PATNA : बिहार में चिराग की लौ तेज करने की जिम्मेवारी संजय सिंह को सौंप दी गयी है. लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने युवा नेता संजय सिंह को संगठन की सारी जिम्मेवारी सौंप दी है. लोजपा सूत्र बता रहे हैं कि दलित-सवर्ण समीकरण को साध रहे चिराग पासवान ने संजय सिंह को आगे कर बड़ा दांव लगाया है.
चिरागा की सोशल इंजीनियरिंग
दरअसल चिराग पासवान ने दो दिन पहले बिहार लोकजनशक्ति पार्टी में बडा फेरबदल किया है. चिराग पासवान ने संजय सिंह को पार्टी का संगठन प्रभारी औऱ संजय रविदास को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है. लोक जनशक्ति पार्टी के मुताबिक बिहार में संगठन का सारा काम संजय सिंह को सौंप दिया गया है. संगठन प्रभारी की सलाह पर लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन से जुड़े तमाम फैसले लिये जायेंगे.
लोजपा सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान उस स्थिति की तैयारी कर रहे हैं जब बिहार में अकेले चलना पड़े. हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव भी लोजपा ने अकेले ही लड़ा था. लेकिन तब ये कहा जा रहा था कि अगर लोजपा को सीटें आयीं तो वह बिहार में बीजेपी की सरकार बनवायेगी. लेकिन नीतीश के दबाव में आयी बीजेपी से चिराग का मोहभंग होता दिख रहा है.
लिहाजा लोजपा उस जातीय समीकरण को साधने में लग गयी है जिसके सहारे बिहार की राजनीति में अकेले अपने दम पर भी झोपड़ी को महफूज रखा जा सके. उनकी निगाहें दलितों औऱ सवर्णों के वोट बैंक पर है. लिहाजा पार्टी में सारे अहम पदों पर दलित औऱ सवर्ण नेता बिठा दिये गये हैं. लोजपा ये सोंच रही है कि बिहार में सवर्ण तबका नीतीश कुमार से ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उसे राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ जाने में भी झिझक हो रही है.
चिराग ये मान रहे हैं कि रामविलास पासवान के दौर से ही सवर्ण वोटरों में लोजपा के लिए लगाव रहा है. लिहाजा इस वोट बैंक को अपने साथ लाने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है. लिहाजा पहले राजू तिवारी को लोजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया फिर संजय सिंह को संगठन का जिम्मा सौंप दिया गया.
कौन हैं संजय सिंह
दरअसल संजय सिंह चिराग पासवान के कोर ग्रुप के सदस्यों में शामिल हैं. पार्टी ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में महुआ से उम्मीदवार बनाया था. पहले से किसी तरह की तैयारी के बगैर चुनाव मैदान में उतरे संजय सिंह ने तकरीबन अच्छा खासा वोट बटोर लिया था. अब लोजपा में उन्हें सवर्ण चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है.