ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने जवान के सीने में उतार दी गोली

03-Mar-2023 02:38 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक जवान के सीने गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी गिरोह के सदस्य की वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं, इसके बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव की है।


बताया जा रहा है कि सारण एसपी गौरव मंगला को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी के गिरोह के कुछ सदस्य मैकी गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी गड़खा थाना पहुंची, जहां टीम के द्वारा उस घर की घेराबंदी कर दी गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने छत से ही पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें एसआईटी के जवान विकास कुमार को एक गोली जा लगी।


जिसके बाद घायल जवान की जान बचाने के लिए एसआईटी टीम को ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। घायल जवान विकास कुमार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल जवान का फिलहाल पटना में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


बता दें कि पुलिस की टीम हथियार तस्कर गिरोह के कुख्यात अपराधी राजेश को पकड़ने के लिए गई थी। राजेश जिले का कुख्यात अपराधी है,  जिसका संबंध अन्य जिलों के अपराधियों के साथ भी है।सारण में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अन्य जिलों के अपराधियों के साथ गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव स्थित एक घर में पहुंचा था।