ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar By-Election Result 2024 Live : बिहार में चार सीटों पर रुझान आया सामने, 2 सीट पर NDA तो एक पर RJD आगे, मायावती की पार्टी ने भी दिखाया दमखम

Bihar By-Election Result 2024 Live : बिहार में चार सीटों पर रुझान आया सामने, 2 सीट पर NDA तो एक पर RJD आगे, मायावती की पार्टी ने भी दिखाया दमखम

23-Nov-2024 09:44 AM

By First Bihar

बिहार में विधानसभा चार सीटों पर उपचुनाव का परिणाम शनिवार को आ रहा है। इसको लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। मतगणना के शुरूआती रुझानों में तरारी और इमामगंज में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिले हैं। जबकि बेलागंज और रामगढ़ में जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड की गिनती के बाद इमामगंज में राजद के रौशन मांझी ने 13352 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी को 11048 वोट आया है और जनसुराज के जितेन्द्र पासवान के खाते में 9588 वोट आए हैं। 


वहीं तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत ने बढत हासिल की है। वे करीब 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नम्बर पर हैं। बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट से जेडीयू मनोरमा देवी को 7114 वोट मिले हैं। जबकि  RJD उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 4721 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज पार्टी को महज 842 वोट हासिल हुआ है। 


इसके अलावा कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के रोचक मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सतीश यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अशोक सिंह हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर चले गए हैं।


मालूम हो कि, इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 58 प्रतिशत, तो सबसे कम तरारी में 50 फीसदी वोट पड़े थे। गया जिले की इमामगंज सीट पर एनडीए को शुरुआती झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हम प्रत्याशी दीपा मांझी पहले राउंड में तीसरे नंबर पर चल रही हैं। आरजेडी के रौशन मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान हैं।