ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार में ब्लैक फंगस का कहर जारी, 28 नए केस मिले, 6 मरीजों की मौत

बिहार में ब्लैक फंगस का कहर जारी, 28 नए केस मिले, 6 मरीजों की मौत

26-May-2021 08:12 AM

PATNA : बिहार का कहर जारी है. मंगलवार को 28 नए मरीज मिलने के साथ-साथ 6 मरीजों की मौत हो गई. आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो महिला मरीजों और रूबन में कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस से संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है. 


इसके अलावा मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में एक महिला और बेतिया में एक की मौत हो गई. इसमें आईजीआईएमएस में एक 45 साल की बासमती देवी जो गोपालगंज की रहने वाली हैं और 45 साल की ही बेबी मिश्रा खगड़िया की रहने वाली थी. बता दें कि IGIMS में फ़िलहाल 99 मरीज भर्ती हैं. इनमें मंगलवार को 19 नए मरीज भर्ती हुए हैं. मंगलवार को ओपीडी में 50 मरीज आए थे जिसमें 19 को भर्ती किया गया. 


इधर एम्स के ओपीडी में ब्लैक फंगस के मरीजों के आने की तादाद बढ़ती जा रही है. मंगलवार को एम्स की ओपीडी में ब्लैक फंगस के 40 मरीज आए. इनमें 33 को ओपीडी में देखने के बाद दवा और सलाह देकर छुट्टी दे दी गई. जबकि 7 मरीजों को एम्स में एडमिट किया गया. मंगलवार को ब्लैक फंगस के चार मरीजों का ऑपरेशन हुआ है. पटना AIIMS के साथ निजी अस्पतालों में आने वाले संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. एम्स में भर्ती मरीजों की संख्या लगभग डेढ़ सौ हो गई है. हालांकि मंगलवार को एम्स में किसी संक्रमित के मरने की सूचना नहीं है.