ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मुजफ्फरपुर में 70 मुर्गियों की मौत

बिहार में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मुजफ्फरपुर में 70 मुर्गियों की मौत

08-Jan-2021 07:20 AM

MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा लिया है और अब बिहार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में भी बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बढ़ गई है. मुजफ्फरपुर में बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत के बाद अब यह चर्चा है कि राज्य के अंदर भी बर्ड फ्लू ने एंट्री ले ली है.

मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में करीब 70 मुर्गियों की मौत हो गई है. मधौल पंचायत के पटेढ़ी तिलक पकड़ी चौर  में मुर्गियां फेंकी हुई मिली है. बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है. टीम ने जांच के लिए मरी हुई मुर्गियों का सिरम लिया है और सभी को गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है.

मुर्गियों की मौत कैसे हुई इसका पता जांच के बाद ही चलेगा हालांकि सभी को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है ताकि कुत्ते या दूसरे जानवर इन्हें खाना न लें. अगर ऐसा होता तो संक्रमण फैलने की आशंका थी. जिला पशुपालन अधिकारी ने बताया है कि बर्ड फ्लू की किसी भी सूचना की तत्काल जांच के लिए जिले में कुछ रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. सभी प्रखंडों के पशुपालन अधिकारी को मुर्गियों की मरने की सूचना देने का निर्देश दिया गया है. अब सिरम रिपोर्ट की जांच का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि मामला बर्ड फ्लू का है या नहीं.