ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक : सैंपल जांच में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, मुर्गियों को मारने का काम शुरू

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक :  सैंपल जांच में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, मुर्गियों को मारने का काम शुरू

14-Apr-2022 08:35 PM

SUPAUL: अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान ! क्योंकि बिहार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। सुपौल के छपकाही गांव में पक्षियों के सैंपल जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर गांव में पशुपालन विभाग के कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। वहीं आसपास के इलाकों में मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


पशुपालन विभाग टीम ने गुरुवार को गांव से 1 किमी की परिधि में मुर्गे मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है जबकि  9 किमी परिधि के क्षेत्र की जांच भी शुरू कर दी गई है। पशुपालन विभाग के निदेशक के आदेश के बाद गुरुवार को DM कौशल कुमार और SP डी अमर्केश के संयुक्त आदेश के बाद रीपेड रेसपांस टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। मुर्गे-मूर्गियों की किलिंग के लिए पशुपालन विभाग ने 4 टीमों का गठन किया है।


दरअसल, सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित छपकाही गांव में करीब दो हफ्ते पहले दर्जनों पक्षियों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी थी। मरने वाले पक्षियों में कौवे, कोयल, मुर्गी और बत्तख शामिल थे। अचानक करीब 4 दर्जन से अधिक पक्षियों की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।


लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। वन विभाग की टीम ने प्रखंड पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को घटना की सूचना दी। पशुपालन विभाग की टीम ने पक्षियों का सैंपल लेकर जांच के भेज था। स्थानीय लोगों ने पहली नजर में ही बर्ड फ्लू की आशंका जताई थी। सैंपल के जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। एक बार फिर इलाके के लोग दहशत में हैं।