Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद
13-Jun-2020 08:59 AM
PATNA: बिहार में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा जारी है. विधानसभा के फर्जी बहाली कर रिजल्ट जारी करने के बाद एक बार फिर से शातिरों ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के नाम पर बेवसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा किया है.
निकाली वैकेंसी
शातिरों ने बिजली कंपनी के वेबसाइट बनाने के बाद 575 जेई के पदों पर वैकेंसी भी निकाल दी थी. इसमें सहायक अभियंता, कनीय लेखा लिपिक, कनीय सारिणी पुरुष व प्रबंधक के पद का विज्ञापन निकाल दिया.
कोतवाली में केस दर्ज
जब यह वैकेंसी का विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो कंपनी की नींद खुली और कंपनी के प्रशाखा पदाधिकारी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करा दिया. विज्ञापन में 400 विद्युत कनीय अभियंता, 175 सिविल कनीय अभियंता के अलावा सहायक अभियंता और अन्य पदों पर बहाली की प्रक्रिया के शुरू करने का शातिरों ने दावा किया था. इससे पहले बिहार विधानसभा फर्जी बहाली का रिजल्ट का मामले की पुलिस जांच कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.