पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
06-Dec-2021 06:46 PM
DESK : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि वीआईपी पार्टी बिहार राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का काम करेगी. युवाओं को रोजगार देने हेतु पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों में युवाओं के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही है. आपको बता दें कि दिए गए लिंक https://eform.vipparty.in/jobs.php पर क्लिक करके युवा अपना विवरण दे सकते हैं. उनके दक्षता का आकलन करके वीआईपी पार्टी जल्द ही उन युवाओं से संपर्क कर उनको रोजगार उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य करेगी.
उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार के युवाओं को स्थानीय स्तर एवं अंतरराज्यीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की कार्य करेगी. देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" ' मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार सरकार', मुकेश सहनी लगातार समाज के गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए लड़ाई लड़ते आएं हैं. वीआईपी पार्टी का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं के लिए काम करना है. पार्टी ने रोजगार प्राप्त करने के लिए लिंक भी जारी कर दिया है.
देव ज्योति ने यह भी कहा कि मुकेश सहनी का यह सपना है कि बिहार का हर युवा आत्मनिर्भर बने. उसको अपने राज्य में ही उन्हे रोजगार मिले। नौकरी की तलाश में बिहार के युवाओं को अपना राज्य छोड़ कर बाहर ना जाना पड़े। अब जल्द ही मुकेश सहनी अपने सपने को साकार करने वाले हैं. जिसमें बड़ी संख्या में बिहार के युवकों को रोजगार मिलेगा.