Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
20-Oct-2023 09:47 AM
By Tahsin Ali
PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पुर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक ई रिक्शा सवार महिला की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इसके बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जलालगढ़ में गुरुवार की रात ई रिक्शा से जा रही 38 वर्षीय महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला अपने दो बच्चों व पति के साथ रामबाग से अपने मायके अररिया दुर्गापूजा मनाने जा रही थी,तभी रास्ते में जलालगढ़ थाना के समीप 3 अज्ञात अपराधीयों ने एक बिना नंबर की उजले रंग की अपाचे से ई रिक्शा का पीछा करते हुए ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने गोली चलादी। लेकिन पहली गोली किसी को नही लगी। इसके बाद अपराधियों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ दो गोलीयां दाग दी जिसमे एक गोली महिला के सीने में जा लगी।
वहीं गोली बरसाने के बाद अपराधी बाइक स्टार्ट कर जलालगढ़ की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगो व परिजनों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान रामबाग निवासी ललन यादव की 38 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गई।
उधर , रोते बिलखते मृतिका के परिजनों ने बताया कि पिंकी अपने ससुराल में कभी भी खुशी से नहीं रही भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने मरवा दिया है ।वहीं मृत महिला की छोटी बेटी, जो उस समय उसी ई रिक्शा में अपनी मां साथ थी। उसने बताया कि बाइक वाले ने पहले टोटो रोकने - का इशारा किया और फिर मम्मी को गोली मार दिया। इस घटना के बाद जलालगढ़ थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा मृतक महिला के परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई ।