Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल
31-May-2024 09:22 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने में दे दी गई है।
दरअसल, आज सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान सरोज कुमार के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गोलाबारी की घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब मृतक शिक्षक सहरसा से बरियाही सफाबाद स्थित स्कूल बाईक से जा रहे थे।
वहीं, मृतक शिक्षक बरियाही निवासी अधिवक्ता बाल मुकुंद गुप्ता का बड़ा बेटा था, जिसकी हत्या रहुआ नहर, चिमनी के समीप गोलीबारी में हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर, प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी पारिवारिक जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस के द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।