ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! JDU नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! JDU नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

18-Feb-2024 10:07 AM

By SONU

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां सत्तारूढ़ दल के नेता के ऊपर जमकर गोलीबारी की गई, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में जदयू जिला सचिव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली इनके जांघ में जा लगी और यह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में यह घटना हुई है। जहां जख्मी व्यक्ति की पहचान ओड़ो गांव निवासी नाथुन यादव के पुत्र अर्जुन यादव के रूप में किया गया है। यह राज्य की सत्तारूढ़ दल जदयू के जिला सचिव बताए जा रहे हैं। 


वहीं, इस घटना के बाद गांव में गोली चलने से भय का माहौल कायम हो गया। गोली लगने के बाद ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हिसुआ पीएचसी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें नवादा रेफर किया गया। उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है। अर्जुन यादव जदयू पार्टी में जिला सचिव के पद पर है। 


उधर, परिजनों ने बताया कि गेंहू के खेत में पंप सेट चल रहा था उसी को देखने के लिए वह गए हुए थे और लौटने के क्रम में ही गांव के ही धर्मेंद्र पासवान ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। कुल तीन गोलियां उनके ऊपर चलाई गई जहां एक गोली उनके दाहिने जांघ में जा लगी। घटना के पीछे का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। वही इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी दे दी गई है।