सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Sep-2024 08:10 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब में एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग -अलग मामले में दो जगहों पर गोलीबारी हुई है। इस घटना में बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। हालांकि, घटना के बाद आई पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में देर रात बेखौफ अपराधियों ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।अपराधियों ने बड़ी बाजार भूसा गली में धर्मेंद्र मंडल के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। वहीं फायरिंग करने वाले अपराधी कौड़ा मैदान घोबी टोला निवासी विवेक कुमार वर्मा बताया जा रहा है।
घटना के बाद आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने इस मामले में आरोपी की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आगेकी प्रकिरिया की जा रही है। वहीं, पुलिस की टीम ने इस मामले में 2 खोखा और 3 पिलेट बरामद किया।
इस मामले में राजेश कुमार एसडीपीओ सदर ने बताया कि शहर के अंबे चौक पर कौड़ा मैदान धोबी टोला निवासी विवेक वर्मा एवं बड़ी बाजार भूसा गली निवासी धर्मेंद्र मंडल के पुत्र सन्नी कुमार व प्रिंस कुमार से पूर्व के विवाद को लेकर झागड़ा हुआ। जिसके बाद विवेक वर्मा ने प्रिंस के घर पर पहुंच कर अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग किया।
इसी बीच कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस अपने भाई व साथियों के साथ सितारिया चौक पर विवेक वर्मा के घर चढ़ाई करने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में ले थाना ले आई और प्रिंस के बयान पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दल-बल के साथ कासिम बाजार थाना पहुंची।
जहां से कासिम बाजार थाना पुलिस के साथ कोतवाली थाना पुलिस सोमवार की रात लगभग 12:30 बजे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कौड़ा मैदान धोबी टोला विवेक वर्मा के घर पहुंची।पुलिस को देखते हुए घर से विवेक ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी. करीब चार राउंड गोली उसने पुलिस पर चलायी। जिसके कारण पुलिस को आड़ लेना पड़ा। जिसके बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी किया। फिलहाल विवेक वर्मा तो फरार हो गया, लेकिन घर में मौजूद विवेक की मां माधुरी देवी एवं उसके भाई चंद्रकिशोर उर्फ अप्पू वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घर के अंदर से दो खाेखा और बाहर से दिवाल से टकरा कर निकले एक पिलेट बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अपने बयान पर केस दर्ज किया।