Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-Mar-2024 08:25 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है,जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे SKMCH में भर्ती कराया गया, उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद से पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल क़याम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, सासाराम के रहने वाले उज्जवल चौबे फिलहाल मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। उज्जवल उत्तर प्रदेश के (करछना) प्रयागराज के विधायक पीयूष रंजन के साले हैं और फिलहाल एक मैकेनिकल कम्पनी में कार्यरत हैं। वो दरभंगा से आ रहे थे, तभी बदमाशों ने लूटने की नियत से उन्हें गोली मार दी और युवक का बाइक और बैग छिन लिया। बदमाशों ने युवक के सीने में एक गोली मारी है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कई नेता अस्पताल पहुंचे और धर्मेन्द्र साहू जो कि मुजफ्फरपुर के भाजपा नेता हैं ने बताया कि सूचना मिली कि विधायक जी के साले को लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में लगी है। जख्मी शख्स की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन नाजुक है। गोली लगने के बाद जख्मी शख्स ने पैदल चलकर लोगों से मदद मांगी और अपनी जान बचाई।