मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Jul-2023 08:48 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब पवन एक्सप्रेस का एक चक्का टूट गया। ग़ोरौल स्टेशन पर ट्रेन के एस 11 बोगी का एक चक्का क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे ट्रेन के ड्राइवर ने किसी तरह दस किलोमीटर दूर खींचकर भगवानपुर स्टेशन तक पहुंचाया। जहाँ पिछले एक घण्टे से ट्रेन रुकी हुई है और ट्रेन के चक्के की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
बताया जाता है कि पवन एक्सप्रेस जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाती है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद ही ट्रेन से आवाज आने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक ट्रेन भगवानपुर स्टेशन तक पहुंच चुकी थी।
यात्रियों को लगा कि ड्राइवर को जानकारी होगी लेकिन जब ट्रेन फिर से खुलने लगी तब यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद से ट्रेन घंटो भगवानपुर स्टेन पर खड़ी है। इधर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रेन के चक्के के टूटे होने की सूचना मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया है।