बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
08-Feb-2024 05:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में तमाम सियासी हलचलों के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सम्राट ने कहा है कि बिहार में फिलहाल एनडीए की सरकार है और पूरी ईमानदारी के साथ हमलोग एनडीए की सरकार चलाएंगे लेकिन हमारा जो संकल्प है उसे आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल और कमंडल दोनों को साथ लेकर चलती है और बिहार में एक दिन बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने अपने मुरेठा का राज भी खोल दिया।
दरअसल, गुरुवार को राजधानी पटना केश्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में धन्यवाद, सम्मान, संकल्प समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद यह तय किया गया कि जंगलराज वालों को सत्ता से बाहर करने के लिए फिर से नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। सभी लोगों की ईच्छा थी कि राज्य में बीजेपी की सरकार बने।
सम्राट ने कहा कि इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है लेकिन मैंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आज हम एनडीए में काम कर रहे हैं और पूरी ईमानदारी के साथ सरकार चलाएंगे लेकिन संकल्प स्पष्ट है कि एक दिन बिहार में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। हम अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेंगे लेकिन जब तक हमारा गठबंधन है, हमलोग गठबंधन के साथ खड़े हैं। हमनें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारा जो बिहार की जनता से तीन कमिटमेंट हैं उसे पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जो बालू, शराब और जमीन माफिया हैं उसे हर हाल में समाप्त करना है। बिहार में हमलोग माफिया राज किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे। बिहार को विकसित राज्य बनाना हमरा लक्ष्य है। सम्राट ने कहा कि मेरी मां चली गई थी तब मुरेठा बांधा था, मुरेठे के संघर्ष में स्पष्ट संदेश है कि बीजेपी रूपी इस दूसरी मां को भी बिहार की सत्ता तक पहुंचाना है।