ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में 2600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण जल्द, सरकार ने केंद्र को भेजा...

बिहार में 2600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण जल्द, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

11-Sep-2022 07:28 AM

PATNA : बिहार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत 2600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। इस योजना के तहत बिहार में 6162 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की मंजूरी केंद्र सरकार से पहले ही मिल चुकी है। केंद्र की तरफ से औपचारिक मंजूरी मिलते ही टेंडर होगा और फिर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले चरण में 1390 किलोमीटर सड़क और दूसरे चरण में हाल ही में 2172 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। बाकी 2600 किलोमीटर सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना था। जिसे ग्रामीण कार्य विभाग ने केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र सरकार ने उन सड़कों के संबंध में आवश्यक जानकारी मांगी थी। राज्य सरकार की ओर से ऑनलाइन ही उसका जवाब दे दिया गया है। अब इसकी महज औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।


बिहार सरकार मार्च 23 तक इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सड़कों के निर्माण में 60 फीसदी राशि का खर्च केंद्र सरकार करेगी जबकि 40 फीसदी राज्य सरकार को करना होगा। बिहार के विभिन्न जिलों के ग्रामीण इलाकों में इन सड़कों का निर्माण होना है। सड़कों के निर्माण से आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। रोजगार के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।