BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
19-May-2023 08:35 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में सरकार और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अवैध बालू खनन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सरकार और विभाग द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन अवैध कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में सारण में जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
छपरा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू खनन से जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 66 ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त कर उनसे करीब ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिला प्रशासन के इस एक्शन को लेकर अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अवैध कारोबारियों के खिलाफ कुल 10 केस दर्ज किए गए हैं। खनन विभाग ने करीब सवा करोड़ का जुर्माना वसूला है तो वहीं परिवहन विभाग ने 98 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।
बता दें कि बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए कुल 6 टीमों का गठन किया गया था। यह कार्रवाई कटसा मोड़, मधुकॉन कैम्प, शिववचन चौक, राजापट्टी चौक, चिरांद रोड और मैथवलिया चौक पर की गई है। छापेमारी के दौरान करीब 25 थानों की पुलिस जिला प्रशासन की टीम के साथ मौजूद रही। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।