Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
01-Jun-2024 06:35 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक जेडीयू नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के पास की है।
बताया जा रहा है कि भागलपुर जेडीयू के महानगर अध्यक्ष के करीबी सूरज कुमार यादव ने एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे, तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव, पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ वहां पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे और काम को बंद करवा दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे। इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी, जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायल जेडीयू नेता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।