Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
16-Oct-2023 01:34 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में आम लोगों की कौन कहे पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बेखौफ बदमाश पुलिसकर्मियों को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों समस्तीपुर में दारोगा की हत्या के बाद अब हाजीपुर में बदमाशों ने बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है। वाहन जांच के दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल को चार गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है।
दरअसल, सराय थाना क्षेत्र की पुलिस सोमवार को सराय चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को जा लगी। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
खून से लथपथ कांस्टेबल अमिताभ कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।
इससे पहले समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर मोहनपुर ओपी के दारोगा नंद किशोर यादव रेड करने पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दारोगा की मौत के बाद बिहार में इसको लेकर खूब सियासत हुई थी। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।