ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू ने डबल इंजन सरकार को घेरा, बोले-...

बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू ने डबल इंजन सरकार को घेरा, बोले- इनसे अपराध नियंत्रण नहीं हो रहा है

22-Jul-2024 11:40 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए हर दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर दिन का क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे थे। बीच-बीच में तेजस्वी को उनके पिता लालू प्रसाद का भी साथ मिलता रहा। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक बार फिर से बिहार की डबल इंजन सरकार को घेरा है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले पटन एयरपोर्ट पर बिहार में बढ़ते अपराध के लिए डबल इंजन सरकार को दोषी बताया और कहा कि बिहार की सरकार से अपराध नियंत्रित नहीं हो रहा है और अपराधी बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं। इसके बाद लालू पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


उधर, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सरकार को घेरने की कोशिश की। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शूरू हुआ हो तो पहले ही दिन विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा कि "बिहार में माफिया राज है"।


बता दें कि बिहार के अलग-अलग जिलों में हर दिन हत्या, लूट और रेप की खबरें अखबारों की सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने सारण में छत पर सो रहे पिता और दो बेटियों की हत्या कर दी थी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइम मीटिंग भी की थी लेकिन इसका कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है।