खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jan-2020 07:17 AM
PATNA: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंड बढ़ गई है. ठंड से दो दिन राहत तो मिली, लेकिन रविवार से सर्दी बढ़ गई है. पटना समेत राज्य के कई जिलों में रविवार को दिनभर बादल छाये रहे. वहीं ठंडी पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है.
कई जिलों में हल्की धूप तो निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे. भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ होने के कोई आसार नहीं हैं. राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश का भी अलर्ट है. बताया जा रहा है कि 10 जनवरी के बाद से दिन में अच्छी धूप निकलेगी साथ ही ठंड भी कम हो जाएगी.