Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
01-Jul-2020 02:33 PM
PATNA : नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र के अलावे उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश जारी है. बारिश की वजह से उत्तर बिहार की तमाम नदियां उफान पर है. कोसी और महानंदा नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है. बिहार पर बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है. लेकिन इस बीच राहत की एक बड़ी खबर आई है. नेपाल की सीमा के अंदर भारत के सभी तटबंध सुरक्षित है. बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि नेपाल के इलाके में पड़ने वाले सभी बांधों की मरम्मती करा ली गई है.
आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच तनाव बढ़ने के बाद नेपाल ने अपने इलाके में पढ़ने वाले भारतीय तक बंधुओं के मेंटेनेंस का काम रोक दिया था. बिहार सरकार ने तत्काल इसकी सूचना केंद्र सरकार को दी थी और फिर दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद नेपाल में मेंटेनेंस कार्य की अनुमति दी. संजय कुमार झा ने कहा है कि नेपाल के अंदर जिन तटबंध की मरम्मत कराई जानी थी वह काम पूरा कर लिया गया है. फिलहाल तटबंध की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है. मंत्री ने कहा है कि उनकी वजह से शुरुआती दौर में तटबंध की मरम्मत के काम में देरी हुई लेकिन हमने लगातार एजेंसियों के साथ बैठकर इस काम को पूरा कराया है.
बिहार सरकार ने केंद्र को लिखा था त्राहिमाम संदेश
नेपाल के नियंत्रण वाले इलाकों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए कराए जा रहे हैं. काम पर वहां की सरकार ने रोक लगा दी थी. जिससे बिहार के डूबने का खतरा बढ़ गया था. नीतीश सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार के पास त्राहिमाम संदेश भेजा था. जिसके बाद राज्य सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी. वाल्मीकी नगर के गंडक बराज के करीब 36 गेट हैं और 18 गेट नेपाल की तरफ हैं. लेकिन नेपाल ने 22 जून को मरम्मती का आदेश दे दिया था.