सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-May-2024 09:26 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंगेर इमरेंजी हॉस्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बनाकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का आरोप लगाते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने सफियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने अपने यहां कार्य करने वाले डॉ. बिट्टू बाबू उर्फ डॉ. बी जोसफ सहित अन्य सहयोगियों को नामजद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, सफियासराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल सफियाबाद के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर डॉ. हर्षवर्धन कुमार गोविंदा ने बिट्टू बाबू उर्फ बी जोसफ सहित अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इन तीनों ने षड़यंत्र रचकर मुझे धोखा देते हुए मेरे अस्पताल मुंगेर इमरजेंसी एवं जमुई इमरजेंसी हास्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बनाकर उसका अनुचित लाभ के लिए इस्तेमाल कर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिये हैं। फर्जी कागजात पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर भी है। जिसके बदले उनलोगों से पैसे की वसूली की गई है।
इसके आगे कहा गया है कि बिट्टू बाबू अपने आप को एक डॉक्टर बताते हुए यह फर्जीबाड़ा कर रहा है। जबकि उनके पास एमबीबीएस की डिग्री तक नहीं है। ये लोग गिरोह बनाकर मॉर्केट में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बेच रहे हैं। जिसकी मुझे तब जानकारी हुई जब मुझे एक संस्थान जिसका नाम '''' द डॉटाफ्लो ग्रुप '''' से अनुभवन प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल आया। जो अधिरा केवी के नाम से जारी था।
इस ईमेल में बी जोसफ के साथ मेरे पास ईमेल में आया था। मैंने उक्त कंपनी को भी ईमेल भेजकर से जानकारी दे दी है कि यह अनुभव प्रमाण पत्र मेरे संस्थान से जारी नहीं हुआ है। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें तीन लोगों को नामजद बनाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।