ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में बाढ़ को लेकर सतर्कता पर मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, मंत्रियों के...

बिहार में बाढ़ को लेकर सतर्कता पर मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे नीतीश

17-May-2022 07:37 AM

PATNA : बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग में मानसून को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है वह राज्य सरकार के लिए अलर्ट की स्थिति है। इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही साथ बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति भी बिहार में खतरनाक स्तर तक जा सकती है। इसी को देखते हुए नीतीश सरकार अभी से अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर कल यानी बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे सभी मंत्री भी शामिल होंगे। 


इस हाई लेवल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षात्मक उपायों को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी देंगे। हालांकि तटबंध सुरक्षात्मक कार्य पहले से ही शुरू किए जा चुके हैं। बाढ़ को लेकर रिलीफ कैंप बनाए जाने के मॉडल पर भी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ प्रभावित जिलों में आश्रय स्थल के निर्माण का मामला अभी भी टेंडर प्रक्रिया में फंसा हुआ है। सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए जिलों से ताजा रिपोर्ट तलब की है। इस रिपोर्ट के ऊपर भी मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग में चर्चा होगी। 


पिछले दिनों राज्य सरकार ने सभी जिलों से बाढ़ आश्रय स्थल की ताजा रिपोर्ट तलब की है। इसमें बाढ़ आश्रय स्थलों के निर्माण की स्थिति और उपलब्ध करायी गयी राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र देने को कहा गया है। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ने सभी एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों को पत्र लिखकर बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण से जुड़ी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग ने भवन निर्माण विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। रिपोर्ट आने के बाद मुख्यालय स्तर पर इसकी समीक्षा होगी और आगे कार्रवाई का दिशानिर्देश दिया जाएगा। बाढ़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग में भी इस पर चर्चा होगी।