Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
12-Jul-2024 08:37 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग का मार्ग आसान हो गया है। 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गयी है। वर्तमान में बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIADA) द्वारा 7592.39 एकड़ क्षेत्र में कुल 9 क्लस्टर व 84 औद्योगिक क्षेत्र/विकास केंद्र स्थापित हैं। इनमें से मात्र 1861.03 एकड़ भूमि आवंटन हेतु शेष है।
राज्य में लगातार बढ़ते औद्योगिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए नए उद्योगों की स्थापना हेतु अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी क्रम में आज यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद ने बिहार के 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।
नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास आवागमन में सुविधा के अनुसार राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथ के समीप भी किया जाएगा। साथ ही 7 जिले जिनमें अभी तक औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है उनमें भी प्रमुखता से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जायेंगे। जमीन की आवश्यकता के अनुसार भू-अर्जन की कार्यवाही बाद में की जाएगी।
निश्चित ही आज का दिन बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग के शुभारंभ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य मन्त्रिपरिषद के इस निर्णय से आने वाले समय में बिहार के प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे जिनके माध्यम से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।