दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jul-2020 03:40 PM
PATNA : पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से अत्यंत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. खास तौर पर उत्त री बिहार के जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि अगले 24 घंटे के बाद 72 घंटे तक कई जगहों पर अत्यंत भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है.
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने चेतावनी संदेश में स्पष्ट तौर पर कहा है कि लोग इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. घरों से बाहर ना निकले और किसानों के साथ-साथ खेत में काम करने वाले मजदूर पक्के घरों में शरण लें.

मौसम विभाग की चेतावनी में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि भारी बारिश की वजह से निचले जगहों पर जलजमाव की परेशानी होगी. बिजली सेवाएं बाधित होगी साथ ही साथ ही आवागमन में भी लोगों को परेशानी होगी. भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. आपको बता दें कि नेपाल सरकार में पहले ही बिहार में आने वाली नदियों के केचमेंट एरिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है बिहार में अगले चार-पांच दिनों के अंदर बाढ़ की स्थिति भी बिगड़ सकती है