ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Bihar Crime News: लखीसराय में पुस्तक भंडार संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में बड़हिया के गैस गोदाम के पास पुस्तक भंडार संचालक शत्रुघ्न साव की गोली मारकर हत्या। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना शव लिया, इलाके में दहशत। पुलिस ने शुरू की जांच..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गैस गोदाम के पास अपराधियों ने खुशबू पुस्तक भंडार के संचालक शत्रुघ्न साव (48) की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक लोहरा गांव के निवासी और स्वर्गीय विरन साव के पुत्र थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न साव रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उनकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल ले गए। वहां डॉ. अनिल ठाकुर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शत्रुघ्न साव मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने आक्रोश जताया और जमकर हंगामा किया। नाराज परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को वापस बड़हिया ले जाने का फैसला किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस विवाद ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि पोस्टमार्टम के बिना जांच में महत्वपूर्ण सबूत गायब हो सकते हैं।


पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए वरना क्षेत्र में अशांति बढ़ सकती है। प्रशासन से उम्मीद है कि वह इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगा।