ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar DElEd Exam 2025: कल से शुरू होगी DElEd परीक्षा, इसे पहनकर गए तो सेंटर में नहीं मिलेगी एंट्री

Bihar DElEd Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से बिहार डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इसको लेकर कई तरह के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Bihar DElEd Exam 2025
Bihar DElEd Exam 2025
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar DElEd Exam 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब रजिस्टर्ड कैंडिडेट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 


एग्जाम के लिए बिहार बोर्ड ने डिटेल गाइडलाइन भी जारी कर दी है, जिसका पालन सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2025-27 में दाखिले के लिए किया जाएगा। यह एग्जाम सीबीटी मोड में होगा। परीक्षा 26 अगस्त से शुरू होकर 27 सितंबर तक राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 


26 अगस्त से 13 सितंबर (31 अगस्त और 5 सितंबर को छोड़कर) तक परीक्षा पटना, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर और पूर्णिया जिलों के 19 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में एग्जाम सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। 


14 सितंबर से 27 सितंबर तक पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर में स्थित 18 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएग। पहली पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली में शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक एग्जाम होगा। 


आपको बताते चलें कि एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा और किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एग्जाम हॉल में जूता-मोजा पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कैंडिडेट साधारण चप्पल पहनकर जा सकते हैं। हाॅल टिकट के साथ एक वैध फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना अनिवार्य है।