ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Patna road accident : पटना में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, गंगा नहाने जा रहे सात लोगों की मौत

Patna road accident : पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Patna road accident
Patna road accident
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna road accident : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आज अहले सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के आसपास के इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद आगे का एक्शन जारी है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना के दनियावां में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत पटना रेफर किया गया है।


दरअसल, पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।


इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।