तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
03-Jan-2024 10:25 PM
By First Bihar
PATNA/ SIWAN: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान और राजधानी पटना का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बात पटना की करें तो यहां एक सीनियर एडवोकेट पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया है जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये हैं।
पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट रविकांत कुमार पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया है। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन फानन में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अधिवक्ता रविकांत कुमार को अपराधियों ने बिहटा में हमला बोला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
वही सीवान में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि मृतक नीरज कुमार भारत फाइनेंस में फील्ड स्टाफ थे और कलेक्शन का पैसा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधी लूटपाट करने लगे जिसका विरोध जब नीरज ने किया तो गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।