ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार में अपराधियों का तांडव जारी ! जमीन कारोबारी को दौड़ा -दौड़ा कर...

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी ! जमीन कारोबारी को दौड़ा -दौड़ा कर मारी 7 गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

05-Sep-2024 10:30 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसके साथ ही सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। राज्य के अंदर अपराध का आलम यह है कि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से क्राइम बुलेटिन जारी किया जाना शुरू कर दिया गया है। इसके बाद भी सरकार और पुलिस प्रसाशन अधिक एक्टिव नहीं नजर आ रहे हैं और अपराधी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। जहां जमीन कारोबारी को दौड़ा -दौड़ा कर गोली मारी गई है। इस घटना में कारोबारी की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में एक जमीन कारोबारी को स्कॉर्पियो से उतारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जमीन कारोबारी का नाम शाहबाज आलम बताया जा रहा है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद में ही की गई है।


बताया जा रहा है कि, बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ समीप बेखौफ बदमाशों ने एक स्कॉर्पियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसमें सवार एक युवक की हत्या कर दी। जबकि बदमाशों की गोली से एक अन्य युवक घायल हो गया। इस फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के गोसी हाता निवासी शाहबाज आलम रूप में हुई ,जबकि घायल नदीम अली है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद था। जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियों में सवार होकर शाहबाज आलम दो लोगों के साथ कहीं जा रहे थे। तभी पीछा करते हुए चार से पांच बदमाश आए और स्कार्पियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसके बाद शाहबाज भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने दौड़कर करीब सात से आठ गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि शाहबाज को दो गोली सीना में, दो गोली पेट, तीन गोली पैर में लगी थी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद की है। 


इधर, इस घटना में संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का कारण भूमि विवाद है। मामले की जांच हो रही है जल्द ही कांड में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, महादेवा थानाध्यक्ष कुंदन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच करने लगे।