Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
29-Feb-2024 02:30 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी छोड़कर गए वीडियोग्राफर को मुंह में गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने फोन करके कैमरामैन को वापस बुलाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में जन्मदिन की पार्टी की वीडियोग्राफी छोड़ घर चले गए कैमरामैन को बुलाकर गोली मार दी गई। घायल अवस्था में आरोपित उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर छोड़कर फरार हो गए। एक घंटे बाद स्वजन अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस में मामले में चिलहां गांव निवासी स्कार्पियो चालक गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है। गृहस्वामी व अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, शराब के धंधे से जुड़े होने के आरोपी राकेश सहनी ने अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। इसमें वीडियोग्राफी के लिए गांव के ही रामविलास सहनी के पुत्र कैमरामैन सुशील कुमार सहनी (22) को बुलाया था। रात करीब 12 बजे कैमरामैन के कैमरे की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद सुशील बैटरी चार्ज करने के लिए घर चला गया। राकेश सहनी ने फोन कर उसे घर से बुलाया। आरोप है कि वीडियोग्राफी बीच में छोड़कर जाने के लिए सुशील के साथ गाली-गलौज की गई।
वहीं, आरोप है कि इसका विरोध करने पर राकेश, कन्हैया सहनी, अरुण सहनी, मनीष सहनी आदि ने मारपीट भी की। इसके बाद राकेश ने सुशील के मुंह में पिस्टल घुसाकर फायर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में उसे स्कार्पियो से डीएमसीएच ले गए। वहां इमरजेंसी के गेट पर छोड़कर सभी फरार हो गए। स्कार्पियो चालक गोलू खून से सने सुशील के शर्ट को खोलकर अपने साथ लेते गया।
उधर, अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद घायल कैमरामैन की मौत हो गई। वह अविवाहित था। वीडियोग्राफी का काम करने के अलावा स्नातक का छात्र भी था। मृतक के पिता रामविलास सहनी ने आरोप लगाया कि राकेश ने शराब धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। उसके बारे में कई बार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि घटना के बाद गृहस्वामी घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गए। बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि गृहस्वामी की खोज में छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपित के शराब धंधेबाज होने के बारे में छानबीन की जा रही है।